Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में उफान पर गंगा नदी:कटरी के 12 से ज्यादा गांवों में सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं, किसान चिंतित

    37 minutes ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में लगातार बारिश और ऊपरी राज्यों से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को नदी उफान पर आ गई, जिससे तटीय और कटरी क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट बढ़ गया है। गंगा का पानी अब किनारों को तोड़कर रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर बढ़ रहा है। इस बाढ़ से बिंदकी तहसील का कटरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अभयपुर और उसके मजरे, बड़ाखेड़ा, बिंदकी फार्म, सदनहा समेत करीब 10 से 12 गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। सैकड़ों बीघा तिलहन, धान और हरी सब्जियों की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। इस जलभराव से फसलों के सड़ने का खतरा है, जिससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। गांवों की ओर तेजी से बढ़ते पानी के कारण ग्रामीणों में हड़बड़ी का माहौल है। संपर्क मार्ग डूबने से कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटने का खतरा है। किसान और ग्रामीण अपने मवेशियों और कीमती सामान को सुरक्षित स्थानों और बांधों पर ले जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में मानसून सक्रिय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। अगर बारिश इसी तरह होती रही और जलस्तर बढ़ता रहा, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। स्थानीय प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है और तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर सामान्य:बाढ़ की आशंका में प्रशासन अलर्ट, 32 बाढ़ चौकियां तैयार
    Next Article
    शादी, जन्मदिन और एनिवर्सरी बनेगी और खास:300 रुपए में फोटो वाला टिकट जारी करेगा डाक विभाग, प्रधान डाकघर में सुविधा शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment