Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जलाया:80% शरीर झुलसा, 2 साल से चल रहा था अफेयर; शादी करना चाहती थी

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही लपटों में घिरा युवक बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उस पर चादर ओढ़ाकर आग बुझाई। इसके बाद युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमी का शरीर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। दोनों के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक तैयार नहीं था। इसी बात से प्रेमिका नाराज थी। गुरुवार देर रात प्रेमी ऑटो लेकर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में प्रेमिका ने उसे रोक लिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और लोगों से पूछताछ की। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह हादसा शाहगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कहासुनी के बाद लगाई आग प्रेमी का नाम स्वरूप कॉलोनी निवासी चांद (35) है। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार को चांद सवारी उतारकर घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में आजमपाड़ा रोड पर प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। यहां चांद और शबनम के परिजनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोप है कि चारों ने उसे ऑटो से जबरन बाहर खींच लिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद सभी फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में चांद को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। सवारी समझकर रोका ऑटो प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- चांद ऑटो लेकर आजमपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच 2 लोगों ने सवारी बनकर हाथ देकर ऑटो रुकवाया। चांद ने सवारी समझकर ऑटो रोक लिया। इसके बाद कुछ और लोग आ गए और चांद को ऑटो से बाहर निकालकर पकड़ लिया। इसके बाद उन लोगों ने उस पर बाल्टी भर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 2 साल से चल रहा था अफेयर पीड़ित के भाई सबीर ने बताया- चांद के साथ शबनम का दो साल से अफेयर चल रहा था। शबनम ने अपने भाई, देवर और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और मेरे भाई को बुरी तरह से पीटा। शबनम, देवर अल्ली और उसकी मां ने चांद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मेरा भाई पूरी तरह झुलस गया है। शबनम मथुरा की रहने वाली है। उसकी शादी पास के आजमपाड़ा में हुई थी। कुछ साल पहले उसने अपने पति को फांसी लगाकर मार दिया था। इसके बाद वह अपने देवर के साथ रहने लगी थी। वह बिना तलाक लिए दूसरी शादी भी कर ली। बाद में वह मेरे भाई के साथ रिलेशनशिप में थी। पता चला है कि कुछ दिनों से वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। मेरा भाई शादीशुदा है। हम तीन भाई और छह बहन हैं। घर में हम 2 ही कमाने वाले हैं। भाई के अफेयर के बारे में हमें पहले कोई जानकारी नहीं थी। घटना के बाद ही प्रेम प्रसंग का पता चला। शबनम और उसके साथी घर से फरार हैं, जबकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ------------ इस खबर को भी पढ़ेंः- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सास ने दुल्हन को जड़े 3 थप्पड़, VIDEO:हमीरपुर में युवती बोली- जिससे प्यार करती हूं उसी के साथ रहूंगी; सुहागरात पर प्रेमी की बात बताई
    Next Article
    सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल फिर बढ़ा:चौथी बार बढ़ाया एक साल का कार्यकाल; सीएम के साथ गए थे जापान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment