Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सास ने दुल्हन को जड़े 3 थप्पड़, VIDEO:हमीरपुर में युवती बोली- जिससे प्यार करती हूं उसी के साथ रहूंगी; सुहागरात पर प्रेमी की बात बताई

    5 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में शादी के कुछ ही घंटे बाद पति के साथ रहने से दुल्हन के इनकार पर हंगामा मच गया। 21 फरवरी को दुल्हन शादी के बाद पहली बार ससुराल आई थी। उसने पति को छूने से दुल्हन ने मना कर दिया था। साफ-साफ कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। दुल्हन की जिद पर दोनों घरों की पंचायत दूल्हे के घर बुलाई गई। सभी ने उसे समझाने की कोशिश की। समझाते वक्त सास ने अपना आपा खो दिया। सबके सामने कई थप्पड़ जड़ दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, एक सेकेंड में 3 थप्पड़ मारते वह दिख रही। इसके बाद दुल्हन रोते हुए कहती है- और मारो खूब मारे मार डालो। पंचायत में मामला नहीं सुलझने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां भी समझाने की कोशिश की गई लेकिन दुल्हन नहीं मानी। 23 फरवरी को दोनों पक्षों की सहमति के बाद दूल्हा-दुल्हन ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। अब जानिए पूरा मामला हमीर कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान ने अपने बेटे धर्म कुशवाहा (26) की शादी राठ कोतवाली के बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की बेटी मिथलेश के साथ की थी। एक गेस्ट हाउस से 21 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई। 22 फरवरी को मिथलेश विदा होकर अपने ससुराल आई। रात में घरवाले दुल्हन मिथलेश को दूल्हे धर्म के कमरे में ले जाने लगे। लेकिन मिथलेश ने कमरे में जाने से मना कर दिया। घरवालों ने जब जबरदस्ती की तो वह कमरे में गई। लेकिन अंदर जाकर उसने अपने पति को छूने से मना कर दिया। धर्म ने ये बात अपने घर वालों को बता दी। परिजन ने मिथलेश से पूछा तो उसने कहा कि वह एक लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ जीवन बीताना चाहती है। वह गोहांड के रहने वाले अपने प्रेमी कल्लू के साथ ही रहेगी। पति के साथ नहीं रहेगी। इसकी शादी जबरन धर्म से कराई गई है। इसके बाद ससुरालियों ने मिथलेश के घर वालों को बुलाया। 22 फरवरी की रात भर मान-मनौव्वल चलता रहा। इसी दौरान मिथलेश की सास समझाते हुए अपना आपा खो बैठी और मिथलेश को एक सेकेंड में तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसपर मिथलेश ने रोते हुए कहा- मारो और मारो, मार डालो। लेकिन मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। परिवार वालों ने खूब समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। अगले दिन 23 फरवरी की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। बाद में दुल्हन-दूल्हा अलग-अलग रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों परिवार कानूनी रूप से अलग होने की औपचारिकता को पूरा करने का निर्णय लिया। कोतवाली प्रभारी राकेश ने कहा कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का निर्णय लिया है। फिलहाल मामला आपसी समझौते के साथ समाप्त हो गया है। पढ़िए जो वीडियो में दिख रहा दुल्हन का 72 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन अन्य महिलाओं के साथ बैठी है। एक महिला दुल्हन को समझाते-समझाते दो थप्पड़ जड़ देती है। इसपर अन्य लोग महिला को समझाते हैं कि उसे न मारें। दुल्हन भड़क उठती है और वह बार-बार मारने के लिए कहती है। इधर, अन्य महिलाएं उससे कहती हैं कि जब तुम्हें यहां नहीं रहना था तो शादी नहीं करती। इसपर दुल्हन बताती है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह क्या करती। ससुराल में बवाल के बाद दुल्हन इस समय अपने मायके में रह रही है। -------------------------- इस खबर को भी पढ़ेंः- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर BDO को मकान में बंद कर फूंक दी कारें:सरकारी और निजी वाहन जलकर राख, मेन गेट की बाहर से लगाई कुंडी
    Next Article
    आगरा में प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जलाया:80% शरीर झुलसा, 2 साल से चल रहा था अफेयर; शादी करना चाहती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment