Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पश्चिमी यूपी अलग राज्य की मांग पर अनशन:जनमंच अध्यक्ष बोले मांग नहीं मानी तो 5 मार्च से बड़ा आंदोलन करेंगे

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर जनमंच ने आंदोलन तेज कर दिया है। जनमंच अध्यक्ष चौ. अजय सिंह ने सिविल कोर्ट परिसर में एक दिन का अनशन कर सरकार को चेतावनी दी है। आगरा सिविल कोर्ट परिसर में भारत माता की प्रतिमा के सामने पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक दिन का अनशन किया। उन्होंने कहा कि यह अनशन सरकार के लिए चेतावनी है और अगर जल्द ही प्रदेश विभाजन का प्रस्ताव नहीं लाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। चौ. अजय सिंह ने साफ कहा कि यदि सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा देने के लिए विशेष सदन बुलाकर प्रस्ताव पारित नहीं करती है, तो वह 5 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि होली के बाद उसी दिन जनमंच के केंद्रीय कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा और वहीं से आमरण अनशन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए त्याग जरूरी होता है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए भी संघर्ष और बलिदान देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह इस मांग को लेकर अंतिम स्तर तक जाने को तैयार हैं। जनमंच ने प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं पर भी नाराजगी जताई। संगठन ने रामपुर और गौंडा में हुई अधिवक्ताओं की हत्या का जिक्र करते हुए सरकार से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। चौ. अजय सिंह ने कहा कि यदि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बना, तो पहली सरकार 10 दिन के भीतर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करेगी। कार्यक्रम में चौ. हरदयाल सिंह, सुरेंद्र लाखन, सुरेंद्र सिंह धाकरे, उदयवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, रमाशंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन वीरेन्द्र फौजदार, पवन कुमार गुप्ता और अघऱ शर्मा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई जिला पंचायत में महापुरुषों का सम्मान:प्रभु श्रीराम, दीनदयाल द्वार लोकार्पित; प्रतिमाओं का किया अनावरण
    Next Article
    स्कूल कमेटी ने बीएसए पर लगाए गंभीर आरोप:फर्जी नियुक्ति और वेतन भुगतान पर सीडीओ से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment