Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई जिला पंचायत में महापुरुषों का सम्मान:प्रभु श्रीराम, दीनदयाल द्वार लोकार्पित; प्रतिमाओं का किया अनावरण

    14 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिला पंचायत परिसर में सोमवार को लोकार्पण, शिलान्यास और प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया। आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की। समारोह के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास और संत गाडगे बाबा की नवनिर्मित प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इसके साथ ही 'प्रभु श्रीराम द्वार' और 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार' का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। जननायक मदारी पासी द्वार और रानी अवंतीबाई लोधी द्वार का शिलान्यास भी किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिंह देव के प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं त्याग और सेवा की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने इन स्वागत द्वारों को जनपद के गौरव की पहचान बताया। राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने इस आयोजन को संस्कृति और विकास यात्रा का नया अध्याय बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा के अनावरण को महत्वपूर्ण बताया और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। जगरानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधायक श्याम प्रकाश, माधवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी अवनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में थार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर:चार लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, क्रेन से दोनों वाहनों को हटाया गया
    Next Article
    आगरा में पश्चिमी यूपी अलग राज्य की मांग पर अनशन:जनमंच अध्यक्ष बोले मांग नहीं मानी तो 5 मार्च से बड़ा आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment