Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से सूरज की लुका-छुपी:दोपहर बाद छा सकते हैं बादल, 25-26 सितंबर के लिए यलो अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार सुबह से सूरज की लुका-छुपी चल रही है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। हवा भी 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने 25-26 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को तो 50 किमी/घंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। 27 सितंबर को भी बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 28 सितंबर से मौसम साफ रह सकता है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में 2% बारिश कम इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े तीन महीने से अधिक समय में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 522.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 513.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 8.9 मिमी बारिश कम हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है। दिन का तापमान और बढ़ा मौसम के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार दिनभर धूप रही। बीच में कुछ समय के लिए जरूर बादल छाये लेकिन अधिकांश समय धूप ही रही। ऐसे में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत:परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी
    Next Article
    गाजियाबाद में चेन लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, बोला- माफ कर दो, अब गलती नहीं करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment