Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में चेन लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, बोला- माफ कर दो, अब गलती नहीं करूंगा

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में कविनगर पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 20 साल के लुटेरे को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से सोने की एक टिक्की, स्कूटी और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 11 सितंबर को अपने साथी के साथ गोविंदपुरम में एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था। लूटे गए मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। गोली लगने के बाद घायल आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा- “सर, आगे से नहीं करूंगा। अब पढ़ूंगा-लिखूंगा। मुझे माफ कर दो।” पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को देखकर स्कूटी से भागा, फिर फायरिंग की ACP कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम शताब्दीपुरम के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध के आने की सूचना मिली। पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को रोकने का इशारा किया तो उसने स्कूटी दौड़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल की पहचान इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी (20) पुत्र स्माईम मंसूरी निवासी लोहिया नगर, थाना आदर्श नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह गाजियाबाद और दिल्ली में लूट की कई वारदात कर चुका है। मंगलसूत्र पिघलाकर बनाई सोने की टिक्की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी सूरज के साथ 11 सितंबर को RK पुरम, गोविंदपुरम में सुबह के समय एक महिला का मंगलसूत्र लूटा था। दोनों ने मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। आरोपी के मुताबिक, इससे पहले दोनों ने RDC में अलग-अलग जगहों से दो मोबाइल छीने थे। इंदिरापुरम में भी एक महिला से लूट की वारदात की थी। लूट के बाद सोना बेच दिया करते थे। पुलिस अब फरार साथी सूरज की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों रेकी करने के बाद अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाते थे। बरामद स्कूटी की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से सूरज की लुका-छुपी:दोपहर बाद छा सकते हैं बादल, 25-26 सितंबर के लिए यलो अलर्ट
    Next Article
    सोनभद्र में 29 से नामांकन:वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक सीट पर 23 अक्टूबर को वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment