Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से कराया मुक्त:नगर निगम ने कारोबारियों के विरोध के बीच चलाया अभियान

    51 minutes ago

    1

    0

    आगरा में सार्वजनिक स्थलों, नालों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने लोहामंडी बाजार और बल्देवगंज क्षेत्र में नालों व फुटपाथ पर पक्के निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कुछ कारोबारियों ने विरोध किया लेकिन नगर निगम की टास्क फोर्स के सामने वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान जब्त किया गया। नगर निगम की कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पहले ही करा दी थी मुनादी नगर निगम के मुताबिक, अभियान से पहले संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कराकर दुकानदारों और कारोबारियों को सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कई स्थानों पर नालों और फुटपाथ पर अस्थायी के साथ-साथ पक्के निर्माण कर रास्ते और नालियां घेर ली गई थीं। शिकायतों और पूर्व चेतावनी के बाद निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर ऐसे अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया। लोहामंडी और बल्देवगंज में कार्रवाई अभियान की शुरुआत लोहामंडी बाजार और बल्देवगंज क्षेत्र से हुई। यहां कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर फुटपाथ और नालों के ऊपर सामान रखकर, लोहे की सीढ़ियां बनाकर तथा काउंटर आदि लगाकर जगह घेर रखी थी। नगर निगम के टास्कफोर्स ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने रास्ते और फुटपाथ पर रखे ठेल-ढकेल, काउंटर और अन्य सामान को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय कारोबारियों ने इसका विरोध भी किया। कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन टास्कफोर्स की सख्ती के चलते अभियान जारी रहा। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते, फुटपाथ और नालों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिकंदरा भावना स्टेट रोड पर भी चला अभियान नगर निगम की टीम ने इसके बाद भावना स्टेट, सिकंदरा रोड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने दुकानदारों और अन्य लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पहले दी गई थी चेतावनी नगर निगम प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। संबंधित क्षेत्रों में पहले ही मुनादी कराकर लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए कहा गया था। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम की टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व एसएफआई संजीव उपाध्याय ने किया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान यह भी चेतावनी दी कि फुटपाथ, नाले अथवा सड़क की जगह घेरकर दोबारा निर्माण या सामान रखने पर जब्ती और अन्य नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा, शहर में सार्वजनिक रास्तों, फुटपाथों और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित क्षेत्रों में पहले ही मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ और नालों को अतिक्रमण मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान जब्त किए गए सामान के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवोदय विद्यालय में मारपीट के बाद छात्र लापता:पुलिस और कई टीमें तलाश में जुटीं, स्कूल ने जांच समिति बनाई
    Next Article
    मां बोली- दो बेटे थे, दोनों नहीं रहे:आजमगढ़ में रोते हुए कहा- पूरा परिवार खत्म हो गया, किसके सहारे गुजारा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment