Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवोदय विद्यालय में मारपीट के बाद छात्र लापता:पुलिस और कई टीमें तलाश में जुटीं, स्कूल ने जांच समिति बनाई

    50 minutes ago

    1

    0

    इटावा के भरथना क्षेत्र के साम्हो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार शाम छात्रों के बीच मारपीट के बाद बुधवार सुबह 13 वर्षीय छात्र आर्यन राठौर स्कूल की बाउंड्री कूदकर बाहर निकल गया। छात्र के बाहर जाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। पुलिस, स्कूल स्टाफ और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। 11वीं के छात्रों पर आरोप प्रधानाचार्य सुमन तोमर के मुताबिक मंगलवार शाम कक्षा 11 के दो छात्रों विनायक और अभिनव ने कक्षा 7 के चार-पांच छात्रों के साथ मारपीट की थी। घटना की जानकारी बुधवार को छात्रों के परिजनों से मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की। दो छात्रों को किया निलंबित प्रधानाचार्य के अनुसार मारपीट करने वाले कक्षा 11 के छात्र विनायक और अभिनव को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। दोनों छात्रों को उनके परिजनों के साथ स्कूल से भेज दिया गया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि आर्यन मारपीट की घटना में शामिल नहीं था। सुबह बाउंड्री कूदकर निकला 13 वर्षीय आर्यन राठौर पुत्र सुनील बुधवार सुबह करीब 5 बजे स्कूल की बाउंड्री कूदकर बाहर निकल गया। उसके स्कूल से बाहर जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, स्कूल स्टाफ और परिजन उसकी तलाश में जुट गए। पिता ने रात में फोन पर बताया आर्यन के पिता सुनील का कहना है कि उनके बेटे ने मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे फोन कर कहा था कि आप सुबह स्कूल आ जाइए। बुधवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका बेटा स्कूल से कहीं बाहर निकल गया है। बच्चों ने मारपीट की बात बताई सुनील के मुताबिक उन्होंने स्कूल में मौजूद बच्चों से आर्यन के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि आर्यन के साथ मंगलवार रात और उससे पहले वाले दिन भी दो बार मारपीट हुई थी। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि आर्यन के साथ मारपीट नहीं हुई थी। पिता बोले नहीं मिला सुराग आर्यन के पिता का कहना है कि स्कूल से बाहर निकलने के बाद से उनके बेटे का कोई सुराग नहीं लग रहा है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है और परिवार लगातार छात्र की तलाश कर रहा है। पांच सदस्यीय समिति गठित स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति छात्रों के बीच हुई मारपीट और आर्यन के स्कूल से बाहर जाने से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। कई टीमें तलाश में जुटीं स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्र आर्यन की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस, स्कूल स्टाफ और परिजन भी छात्र को तलाश रहे हैं। फिलहाल छात्र के स्कूल से बाहर जाने के कारण और उसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल और प्रधान पर केस:बस्ती में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप
    Next Article
    आगरा में सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से कराया मुक्त:नगर निगम ने कारोबारियों के विरोध के बीच चलाया अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment