Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर के सुसाइड का VIDEO, बोला-BSA ऑफिस के अधिकारी जिम्मेदार:बच्चों-पत्नी के लिए जीना चाहता था; गोरखपुर में फंदे से लटका

    17 hours ago

    1

    0

    'मेरा 16 लाख रुपया डूब चुका है। बहुत परेशान हूं। पॉकिट में सुसाइड नोट है, उसे आप लोग पढ़ लीजिएगा…प्लीज। मैं मरना नहीं चाहता हूं। मैं बच्चों और पत्नी के लिए जीना चाहता हूं। एक पिता बच्चों के लिए क्या होता है, मुझे मालूम है, लेकिन मैं मजबूर हूं। मम्मी-पापा, भइया- भाभी मुझे माफ कीजिएगा। नौकरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए था। काश! मैंने यह पैसा बिजनेस में लगाया होता। मेरी मौत के जिम्मेदार बीएसए ऑफिस देवरिया के क्लर्क और अधिकारी हैं।' यह बात गोरखपुर में सुसाइड से पहले टीचर ने वीडियो बनाकर कही। जेब में 4 पेज का सुसाइड नोट रखकर कमरे फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा डेडबॉडी पंखे से लटक रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… फंदे से लटका देख चींख पुकार मच गई कमरे में कृष्ण मोहन को फंदे से लटका देख चींख पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फंदे से उतार कर एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दी। पत्नी बोली- मेरे पति को अफसरों ने मार दिया पति की मौत पर पत्नी गुड़िया ने कहा- मेरे पति को अफसरों ने मार दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा- सुसाइड नोट और वीडियो कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों और बाबुओं के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रॉपर्टी के लालच में MBA पास भाई की हत्या; 'दृश्यम' मूवी की तरह घर में लाश दफनाई, पुलिस को कहानियां सुना गुमराह करता रहा झांसी में MBA पास भाई के मर्डर केस की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी निकली। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बिल्कुल 'दृश्यम' मूवी जैसी स्क्रिप्ट तैयार की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में सिख व्यक्ति का शव मिला:2 दिन पहले गुरुद्वारा साहिब से किडनेप हुआ था, जबरन कार में बैठाकर ले गए थे आरोपी
    Next Article
    आगरा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कैंटर घुसा, ड्राइवर की मौत:दिन में नहीं हटाया गया, रात में कैंटर टकराया, फंसकर तड़पता रहा चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment