Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में एक्सपायर ट्रकों से राशन सप्लाई:एनजीटी के 10 साल पुराने वाहन प्रतिबंध की अनदेखी

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर क्षेत्र में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां 10 साल से अधिक पुराने डीजल ट्रकों से राशन की आपूर्ति की जा रही है, जबकि नियमों के अनुसार ऐसे वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। सामने आया है कि 10 साल से अधिक पुराने इन ट्रकों को अन्य जिलों, विशेषकर एटा में पंजीकृत कराकर दोबारा सड़कों पर उतारा जा रहा है। अनूपशहर में एक ट्रक से जीपीएस डिवाइस निकालकर बाइक पर लगाया गया था, वह ट्रक भी लगभग 15 साल पुराना बताया जा रहा है और एटा में पंजीकरण के सहारे संचालित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये पुराने और जर्जर वाहन न केवल वायु प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, बल्कि सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी पैदा कर रहे हैं। इसके बावजूद, संबंधित विभाग इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से इन वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। बिना फिटनेस और निर्धारित मानकों के ये ट्रक खुलेआम राशन ढुलाई में लगे हुए हैं। शहर में दिन-रात दौड़ते इन एक्सपायर वाहनों ने कानून व्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि एनजीटी के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में, एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि एनजीटी के नियमानुसार वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही अवैध रूप से सड़कों पर चल रहे अन्य वाहनों को भी बंद कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलवानों ने कबड्‌डी प्लेयर्स को दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा:गाजीपुर में ट्रेन की सीट को लेकर विवाद; प्लेटफार्म बना अखाड़ा
    Next Article
    जौनपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या:प्राइमरी स्कूल के पास मिला शव, प्रेम प्रसंग का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment