Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दिवाली पर बिकी 65 करोड़ की मिठाई:बूंदी लड्डू और काजू कतली रही ग्राहकों की पसंद, गिफ्ट हैंपर भी खूब बिके

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में दीपावली पर मिठाइयों का बाजार खूब चमका। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार करीब 65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। काजू कतली और बूंदी के लड्डू ग्राहकों की पहली पसंद रहे। छोटी दीपावली की सुबह से दुकानों पर शुरू हुई खरीदारी का सिलसिला दीपावली की शाम तक जारी रहा। कई दुकानों पर शाम होते-होते मिठाइयों का स्टॉक खत्म हो गया। देसी घी और मेवे की मिठाइयों की रही डिमांड इस बार ग्राहकों ने देसी घी और मेवे से बनी मिठाइयों को प्राथमिकता दी। काजू कतली, बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के अलावा डोडा बर्फी, मगदल, पिस्ता रोल, मेवा बाइट और पिस्ता बर्फी की भी खूब बिक्री हुई। शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने घरों, रिश्तेदारों और परिचितों को देने के लिए मिठाइयां खरीदीं। चॉकलेट और ड्राई फ्रूट के गिफ्ट हैंपर भी बिके कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए चॉकलेट, ड्राई फ्रूट और मिठाइयों के आकर्षक गिफ्ट हैंपर की मांग रही। काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, छुहारा और खुबानी के पैक भी ग्राहकों को पसंद आए। सोने की परत वाले पेड़े की भी खूब बिक्री हुई। वृजभोग के दिवाकर ने बताया कि इस बार देसी घी और मेवे से बनी मिठाइयों की सबसे ज्यादा मांग रही। डोडा, मगदल, काजू कतली और मेवा बाइट ग्राहकों की पसंद बने। रोज रात को ताजा मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। सुबह दुकान खुलने के कुछ देर बाद ही काउंटर खाली होने लगते थे। बृज रसायन के व्यापारी उमेश गुप्ता ने बताया कि बूंदी के लड्डू और काजू बर्फी की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके अलावा बाकलावा, कोको एम लड्डू, ब्लूबेरी लड्डू और चॉकलेट लड्डू भी लोगों को पसंद आए। मिलावट के डर से भरोसेमंद दुकानों पर पहुंचे ग्राहक मिठाई खरीदते समय ग्राहक गुणवत्ता को लेकर भी सतर्क नजर आए। शास्त्रीपुरम के उत्तम सिंह नरवार ने बताया कि उन्होंने मिलावट की आशंका से बचने के लिए भरोसेमंद दुकान से मिठाई खरीदी। वहीं, लोहामंडी के मनीष कुमार ने बताया कि वह हर साल प्रतिष्ठित और भरोसेमंद दुकान से ही मिठाई खरीदते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में दुकान से 2 लाख की चोरी:20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, कई लोगों से पूछताछ
    Next Article
    मेष राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment