Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    White House में कतर के PM से मिलेंगे Donald Trump, ईरान से तनाव के बीच अहम बैठक

    1 hour from now

    4

    0

    वाशिंगटन, नौ नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात करेंगे। इस संबंध में जारी ट्रंप के आधिकारिक कार्यक्रम से यह जानकारी मिली। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान, अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ मतभेद दूर करने के उद्देश्य से मुख्य मध्यस्थ कतर द्वारा पेश किए गए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है।हालांकि अधिकारियों के अनुसार ईरान, ट्रंप प्रशासन के साथ अपनी परमाणु गतिविधियों पर बातचीत करने को तब तक तैयार नहीं दिख रहा है जब तक अमेरिका उन कई प्रमुख शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेता जिन्हें ईरान किसी भी युद्धविराम समझौते का हिस्सा बनाने की मांग कर रहा है। इन शर्तों में ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करना, प्रतिबंध हटाना, ईरान की ‘फ्रीज’ की गई संपत्ति को बहाल करना, युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा देना और लेबनान में इजराइल के सैन्य अभियानों समेत पूरे क्षेत्र में शत्रुता को समाप्त करना शामिल हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि फिलहाल कूटनीतिक स्तर पर किसी सफलता की संभावना नहीं दिख रही है।हालांकि, ट्रंप ने रविवार को ‘सीएनएन’ को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि अगर अमेरिका को ईरान के साथ बातचीत में प्रगति दिखती है और दोनों पक्ष एक ‘‘ठोस समझौते’’ पर हस्ताक्षर करते हैं तो हमले फिर से शुरू करने की ‘‘बहुत कम संभावना’’ होगी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने बुनियादी ढांचे से जुड़े कुछ लक्ष्यों की पहचान की है जिनमें 38 पुल शामिल हैं। अगर सैन्य कार्रवाई फिर शुरू होती है, तो इन ठिकानों पर हमले किए जाएंगे।इस बीच अमेरिकी सेना ने पिछले एक हफ्ते में कम से कम दो बार ईरान पर सीमित हमले किए जिनमें ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाना भी शामिल है। अमेरिकी सेना ने शनिवार को एक वाणिज्यिक जहाज पर गोलीबारी कर उसे निष्क्रिय भी कर दिया। अमेरिका का कहना है कि यह जहाज ईरान के बंदरगाहों पर उसकी नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।रुबियो ने स्वीकार किया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका रक्षात्मक कार्रवाई करेगा। रुबियो ने कहा, ‘‘अगर इस क्षेत्र में जहाजों या हमारे सैनिकों के लिए कोई स्पष्ट और तत्काल खतरा पैदा होता है तो हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    मरून-गोल्डन लुक, देसी खाना और... Priyanka Chopra की सात समंदर पार वाली दिवाली में क्या था खास?
    Next Article
    Pope Leo 14th का Argentina दौरा: Javier Milei की नीतियों पर उठाए सवाल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment