Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump ने मानी भूल, कहा निर्वासन नीति में जरूरत से ज्यादा सख्ती बरती

    44 minutes from now

    3

    0

    वाशिंगटन, नौ नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों में उनकी पार्टी के प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में नियंत्रण खोने के बाद अपने पहले बड़े साक्षात्कार में कहा कि उन्हें लगता है कि उनका प्रशासन निर्वासन के मामले में जरूरत से ज्यादा सख्त रहा। ट्रंप ने यह भी कहा कि नयी कांग्रेस (संसद) में डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर आव्रजन के मुद्दे पर कोई समझौता किया जा सकता है। ट्रंप ने स्वीकार किया कि उनकी निर्वासन नीति रिपब्लिकन पार्टी की हार के कारणों में से एक रही।रविवार को प्रसारित ‘सीबीएस’ के कार्यक्रम 60 मिनट्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हां, शायद हम जरूरत से ज्यादा सख्त थे।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए डेमोक्रेटिक बहुमत के साथ कोई समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘समझौते के तहत हम कोई रास्ता निकाल सकते हैं। मुझे लगता है कि यह वास्तव में संभव है।हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह समझौता कैसा होगा। वहीं, शुक्रवार को साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग के कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी सख्त आव्रजन नीति के प्रमुख सूत्रधार स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया। रविवार को साक्षात्कार प्रसारित होने के बाद सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ट्रंप कह रहे हैं कि आव्रजन के मामले में उनकी सरकार ने जरूरत से ज्यादा सख्ती बरती।जाहिर है, इसका समाधान उन्होंने इस सख्ती के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को ही व्हाइट हाउस की कमान सौंपकर निकाला। यह गलती सुधारना नहीं, बल्कि उस व्यक्ति को पदोन्नति देना है।’’ आव्रजन के खिलाफ ट्रंप की सख्त कार्रवाई उनके दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद उनके प्रशासन की प्रमुख नीतियों में शामिल रही है। देश के कई शहरों में बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियानों के कारण गिरफ्तारियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई।इन अभियानों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों रेनी गुड और एलेक्स प्रेटी की संघीय अधिकारियों की गोलीबारी में मौत हो गई थी। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा है कि नयी संसद में आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) और गृह मंत्रालय की निगरानी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी। ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि अवैध रूप से देश में रह रहे ‘‘हत्यारों’’ और नशीले पदार्थों के तस्करों को निर्वासित किया जाना चाहिए।हालांकि, उन्होंने ऐसे अन्य लोगों को अमेरिका में रहने देने के लिए समझौते की संभावना से भी इनकार नहीं किया, जो ‘‘अच्छे लोग हैं और किसी लैंडस्केपिंग (बागवानी संबंधी काम करने वाली) कंपनी, होटल या अन्य जगह काम कर रहे हैं और कुछ लोग कर भी चुका रहे हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pope Leo 14th का Argentina दौरा: Javier Milei की नीतियों पर उठाए सवाल
    Next Article
    Iran के खिलाफ जंग परमाणु खतरा टालने के लिए जरूरी थी: Marco Rubio

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment