Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के Seoni में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    1 hour from now

    3

    0

    सिवनी (मध्यप्रदेश), नौ नवंबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार तड़के एक सुनार के तीन मंजिला मकान में आग लगने से परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दिवाली के अगले दिन तड़के करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच छपारा कस्बे के महावीर वार्ड में जैन मंदिर के पास स्थित सुनार कुंदन लाल सोनी के मकान में आग लग गई।अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अपूर्वा भलावी ने घटनास्थल से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग लगने के समय मकान में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे जिनमें से छह की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों और बचाव दल ने बाद में आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है।मृतकों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thane के Raheja Garden में भीषण आग, TDR और दमकल ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला
    Next Article
    मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी छिड़ककर बदल रहे AQI डेटा, Saurabh Bharadwaj का Delhi सरकार पर वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment