Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran के खिलाफ जंग परमाणु खतरा टालने के लिए जरूरी थी: Marco Rubio

    34 minutes from now

    3

    0

    फ्लोरिडा, नौ नवंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु खतरे से दुनिया को बचाने के लिए उसके खिलाफ युद्ध शुरू किया था, भले ही यह फैसला ‘‘लोगों को पसंद न आया हो।’’ रुबियो ने मंगलवार को हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। ईरान युद्ध को लेकर लोगों में असंतोष और पेट्रोल की कीमतों एवं अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों पर इसके असर के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद के दोनों सदन पर नियंत्रण हासिल करने में मदद मिली। रुबियो से उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस की पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर की गई उस पोस्ट के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए मुख्य रूप से ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था।इस पर रुबियो ने पत्रकारों से कहा कि ट्रंप ने ईरान के रूप में ‘‘एक वास्तविक खतरे’’ को पहचाना और उसे परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कदम उठाए। रुबियो ने पेरिस में जी7 (सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले फ्लोरिडा में कहा, ‘‘उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए कदम उठाए। देश की सुरक्षा के लिए कठिन चुनौतियों का सामना करना जरूरी होता है।ऐसे फैसले भले ही लोगों को पसंद न आएं, लेकिन ये देशहित में आवश्यक होते हैं।’’ रुबियो ने आठ महीने से अधिक समय से जारी ईरान युद्ध का पुरजोर बचाव किया, जबकि मतदाताओं ने ऊर्जा की बढ़ती कीमतों सहित अपने घरेलू खर्च पर पड़े असर के लिए ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। रुबियो की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब उनके और वेंस के 2028 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इन टिप्पणियों से ईरान युद्ध को लेकर दोनों नेताओं के रुख में मतभेद भी सामने आए हैं।ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि वेंस की बात सही थी, लेकिन उपराष्ट्रपति को यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि युद्ध शुरू करने का फैसला उचित था। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको बता सकता हूं कि इतिहास में यह हमारे सबसे अच्छे फैसलों में से एक के रूप में दर्ज होगा, क्योंकि अगर ईरान के पास कभी परमाणु हथियार आ गया, तो वह पूरी दुनिया को तबाह कर देगा।’’ ईरान लंबे समय से कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। संघर्ष समाप्त करने के लिए ट्रंप प्रशासन की कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है।पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर फिर से लड़ाई शुरू होने की आशंका के बीच मध्यस्थ दोनों पक्षों के बीच बातचीत बहाल कराने की कोशिश कर रहे हैं। रुबियो ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि हम किसी बड़ी सफलता के करीब हैं।’’ उन्होंने दोहराया कि ट्रंप कूटनीतिक समाधान चाहते हैं, लेकिन ‘‘बातचीत बहुत उपयोगी साबित नहीं हुई है, क्योंकि ईरान की मांगें न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि कुछ मामलों में बेहद अनुचित, बेतुकी और अव्यावहारिक भी हैं।’’ समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने खबर दी है कि ईरान, अमेरिका के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर मतभेद दूर करने के उद्देश्य से प्रमुख मध्यस्थ कतर के प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा था। रुबियो ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका अपनी रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्षेत्र में जहाजों या हमारे सुरक्षा बलों के लिए कोई स्पष्ट और तात्कालिक खतरा पैदा होता है, तो हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump ने मानी भूल, कहा निर्वासन नीति में जरूरत से ज्यादा सख्ती बरती
    Next Article
    Nvidia CEO Jensen Huang के कथित विदेशी खुफिया रिश्तों पर कंपनी ने शुरू की जांच

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment