Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nvidia CEO Jensen Huang के कथित विदेशी खुफिया रिश्तों पर कंपनी ने शुरू की जांच

    14 minutes from now

    3

    0

    सैन फ्रांसिस्को, नौ नवंबर (एपी) अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग को कथित तौर पर ‘‘एक विदेशी खुफिया एजेंसी द्वारा निशाना बनाए जाने’’ की खबरों की जांच शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, जेनसन हुआंग ने कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष स्वीकार किया कि उनके एक महिला कारोबारी अधिकारी के साथ अंतरंग संबंध थे और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने पाया है कि वह चीन के लिए सूचनाएं जुटा रही थीं।जेनसन हुआंग के इस स्वीकारोक्ति के बाद कंपनी ने जांच की घोषणा की। समाचार पत्र के अनुसार, जेनसन हुआंग ने कंपनी को भेजे एक संदेश में माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की।मेरे इस कृत्य से उन्हें और हमारे बच्चों को ठेस पहुंची है। मैंने जो किया, उसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। मुझे इसका गहरा अफसोस है।’’ एनवीडिया के निदेशक मंडल ने एक बयान में कहा कि उसके पास ‘‘यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है’’ लेकिन जांच में सभी उपलब्ध जानकारियों की पड़ताल की जाएगी।निदेशक मंडल ने कहा कि जेनसन हुआंग ‘‘जांच का पूरा समर्थन करते हैं और उन्होंने इसमें सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है।’’ जेनसन हुआंग (63) जांच के दौरान भी कंपनी के सीईओ बने रहेंगे। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने पिछले महीने खबर दी थी कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जेनसन हुआंग के चीन की नागरिक एलिस हुआंग के साथ करीबी संबंध थे। एजेंसियों ने पाया कि एलिस सीधे चीन की सरकार को जानकारी पहुंचा रही थीं।समाचार पत्र के अनुसार, जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। एलिस हुआंग पहले चीन में टेलीविजन पत्रकार थीं। इसके बाद वह सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में शीर्ष अधिकारी बनीं।यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बन गई है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, मेगास्पीड ने पिछले दो वर्षों में एनवीडिया से 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की चिप खरीदी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran के खिलाफ जंग परमाणु खतरा टालने के लिए जरूरी थी: Marco Rubio
    Next Article
    Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment