Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में विधवा महिला का 5 साल शोषण:शादी का झांसा देकर फेसबुक दोस्त ने हड़पे रुपये-जेवर, आरोपी गिरफ्तार

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा में एक विधवा महिला का शादी का झांसा देकर पांच साल तक कथित शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गौतम जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महिला के रुपये और जेवरात हड़पने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गौतम जाटव से उसकी दोस्ती पांच साल पहले फेसबुक पर हुई थी। युवक ने उससे शादी करने और उसके चार बेटों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। इसी भरोसे पर महिला मथुरा से आगरा आ गई थी। आगरा आने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के एक लाख रुपये और गहने भी हड़प लिए। पीड़िता फल का ठेला लगाकर अपना और अपने बच्चों का भरण-पोषण करती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसकी कमाई हुई रकम भी छीन लेता था। ट्रांसयमुना पुलिस में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम जाटव को फाउंड्री नगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार शाम 4:45 बजे साझा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में हार्ट अटैक से दरोगा का निधन:धौलाना थाने में 10 महीने से तैनात थे, एसपी ने जताया शोक
    Next Article
    गाजियाबाद में बारिश:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल छाएं, टेम्प्रेचर 25°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment