Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बारिश:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल छाएं, टेम्प्रेचर 25°C

    8 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। मंगलवार दोपहर से शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। बुधवार तड़के भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक दिन पहले बारिश की तस्वीरें देखिए… तापमान में आई कमी बारिश के बाद शहर का मौसम काफी सुहाना हो गया है। मंगलवार को 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और कई जगह अच्छी बारिश हुई। गाजियाबाद के साथ नोएडा, हापुड़ और दिल्ली में भी बारिश दर्ज की गई। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार मौसम विभाग का कहना है कि गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे मौसम ठंडा बना रहेगा और उमस से भी राहत मिलेगी। कुछ जगहों पर भरा पानी बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा असर लोनी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में विधवा महिला का 5 साल शोषण:शादी का झांसा देकर फेसबुक दोस्त ने हड़पे रुपये-जेवर, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    झांसी में कांस्टेबल की मौत:समरसेबल का कनेक्शन जोड़ते समय करंट लगा, छुट्टी लेकर घर आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment