Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में युवक को प्रेमिका ने पेट्रोल से जिंदा जलाया:2 साल से चल रहा था अफेयर; शादी करना चाहती थी; 80% झुलसा

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। लपटों में घिरा युवक चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उस पर चादर ओढ़ाकर आग बुझाई। युवक का शरीर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक तैयार नहीं था। इस बात से लड़की नाराज थी। गुरुवार देर रात युवक ऑटो से लौट रहा था। बीच रास्ते में प्रेमिका ने उसे रोका और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… झगड़े के बाद लगाई आग युवक का नाम चांद (35) और वह स्वरूप कॉलोनी का रहने वाला है। ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात चांद सवारी उतारकर घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में आजमपाड़ा रोड पर प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। चांद और शबनम के परिजनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई। आरोप है कि चारों ने उसे ऑटो से जबरन बाहर खींच लिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के बाद सभी फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में चांद को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। सवारी समझकर रोका ऑटो प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- चांद ऑटो लेकर आजमपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच 2 लोगों ने सवारी बनकर हाथ देकर ऑटो रुकवाया। चांद ने सवारी समझकर ऑटो रोक लिया। इसके बाद कुछ और लोग आ गए और चांद को ऑटो से बाहर निकालकर पकड़ लिया। इसके बाद उन लोगों ने उस पर बाल्टी भर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 2 साल से चल रहा था अफेयर पीड़ित के भाई शबीर ने बताया- चांद के साथ शबनम का दो साल से अफेयर चल रहा था। शबनम ने अपने भाई, देवर और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और मेरे भाई को बुरी तरह से पीटा। शबनम, देवर अली और उसकी मां ने चांद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मेरा भाई पूरी तरह झुलस गया है। शबनम मथुरा की रहने वाली है। उसकी शादी आजमपाड़ा में हुई थी। आरोप है कि उसने अपने पति को फांसी लगाकर मार दिया था। इसके बाद वह अपने देवर के साथ रहने लगी थी। उसने बिना तलाक लिए दूसरी शादी भी कर ली। इस समय उसका चांद के साथ अफेयर था। शबीर ने बताया, मेरा भाई भी शादीशुदा है। हम तीन भाई और छह बहन हैं। घर में हम 2 ही कमाने वाले हैं। भाई के अफेयर के बारे में हमें पहले कोई जानकारी नहीं थी। घटना के बाद ही प्रेम प्रसंग का पता चला। शबनम और उसके साथी घर से फरार हैं, जबकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया- पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ------------ इस खबर को भी पढ़ेंः- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ITI छात्र ने खुद को गोली मारी:हाथ में तमंचा, बाई कनपटी पर लगी गोली; स्कूल के कमरे में कुर्सी पर मिला शव
    Next Article
    इलाहाबाद है भाई...हफ्ता लग जाएगा भांग का नशा उतरने में:चीफ जस्टिस ने की टिप्पणी, अगली तारीख तय करते समय होली की छुट्‌टी याद आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment