Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ITI छात्र ने खुद को गोली मारी:हाथ में तमंचा, बाई कनपटी पर लगी गोली; स्कूल के कमरे में कुर्सी पर मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार को एक आईटीआई के छात्र के स्कूल के अंदर कमरे में तमंचे से माथे पर सटाकर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली सिर में फंसी रही। सुबह जब स्कूल की दाई पहुंची, उसने कमरा खुला देखा और साहिल खून से लथपथ कुर्सी पर पड़ा हुआ था। उसके हांथ में तमंचा था। वह चीखते हुए भागी और स्कूल के संचालक को बताया। इसके बाद संचालक भी मौके पर पहुंचे और घटना को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह और एसीपी कौंधियारा भी पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद मृतक के घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है। घटना के समय मृतक के मोबाइल पर किसी की कॉल आ रही थी। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरी शंकर वादे का पूरा गांव की है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटनाक्रम… लालपुर थाना क्षेत्र के गोबर गांव के रहने वाला रेवती रमण शुक्ला का बेटा साहिल शुक्ला (22) आईटीआई का छात्र था। साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह घूरपुर के वादे का पूरा में अपने फूफा अनिल तिवारी के मान शारदा इंटर कॉलेज के ही एक कमरे में रहता था। वह नैनी के कॉटन मिल स्थित अपेक्स में आईटीआई का कोर्स कर रहा था और अपने फूफा के शारदा प्रयाग पब्लिक स्कूल की देखभाल भी करता था। अक्सर वह रात में स्कूल परिसर में ही रुकता था। गुरुवार रात में ही उसने 315 बोर के तमंचे को कुर्सी पर बैठकर अपने माथे से सटाकर गोली चला दी। इसके बाद वह खून से लथपथ कुर्सी पर पड़ा था। दाई पहुंची स्कूल तो हुई जानकारी स्कूल में काम करने वाली दाई जब पहुंची तो उसने देखा कि कुर्सी पर साहिल खून से लथतपथ पड़ा था। उसके हाथ में एक तमंचा भी था। दाई स्कूल मलिक के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद संचालक अनिल तिवारी पहुंचे और पुलिस को सूचना कर दी। इसके बाद एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल करते हुए शो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा- एसीपी एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया -घटना की जानकारी सुबह 9:00 बजे मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करते हुए जांच पड़ताल की गई। घटनास्थल पर युवक कुर्सी पर मृत पड़ा था। उसके हाथ में एक तमंचा मौजूद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही मोबाइल पर किसी की कॉल आ रही थी। लेकिन स्क्रीन टूटा हुआ था जिससे जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। फिलहाल पूरे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- बांके बिहारी को लगा रंग, नाचते हुए पहुंचे भक्त: वृंदावन में विदेशियों ने भी खेली होली, कहा- मजा आ गया मथुरा के वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप:मोबाइल बनवाने के बहाने सहेली ले गई, झांड़ियों में 5 दोस्तों ने दुष्कर्म किया
    Next Article
    आगरा में युवक को प्रेमिका ने पेट्रोल से जिंदा जलाया:2 साल से चल रहा था अफेयर; शादी करना चाहती थी; 80% झुलसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment