Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में महिला की मौत:संभल में मूसलाधार बारिश में ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी

    13 hours ago

    1

    0

    संभल में मरीज देखकर वापस घर जाते समय बारिश में पीछे से आ रहे तेरे का ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया है, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त घटना गुरुवार की रात 09 बजे के लगभग हुई है। उक्त सड़क हादसा बहजोई थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित गांव जैतपुर की मढैया के निकट हुआ है। मृतक महिला की पहचान बिंदु (50 वर्षीय) पत्नी गट्टू निवासी गांव भकरोली थाना धनारी तहसील गुन्नौर के रूप में हुई है, जबकि उसका बेटा बबलू और गांव के रहने वाला महेश घायल हुए हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डायल 112 एवं थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची थी, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिसकी वजह से सड़क हादसा हुआ है। उधर सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। मृतक महिला के बेटे बबलू ने बताया कि सम्भल एक मरीज़ देखकर वापस घर जा रहे थे, हमारे पड़ोसी महेश है उनके भाई को देखकर आ रहे थे। बारिश अधिक होने के कारण धीरे-धीरे चल रहे थे और बहजोई से निकलकर आगे बढ़े तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक पर मेरी मम्मी मैं और महेश बैठे हुए थे टक्कर लगने के बाद हम साइड में गिर गए और मम्मी के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। पुलिस वालों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है, महिला का बेटा और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर नगर निगम में लगी आग, सैकड़ों फाइलें जलींं:बागी पार्षद बोले- दागी अफसरों की फाइलें तो नहीं जल गईं, जांच के आदेश
    Next Article
    ई-ऑटो ड्राइवर को एक मिनट में जड़े 7 घूंसे, VIDEO:गोविंद नगर में बिना टोकन मनी सवारी भरने पर वसूलीबाज ने की पिटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment