Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर नगर निगम में लगी आग, सैकड़ों फाइलें जलींं:बागी पार्षद बोले- दागी अफसरों की फाइलें तो नहीं जल गईं, जांच के आदेश

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेकेंड फ्लोर पर स्थित लेखा और लाइट विभाग में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पूरे फ्लोर को तत्काल खाली कराया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कोई कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि आग से विभाग की दो अलमारियों में रखी सैकड़ों फाइलें जल गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और नगर निगम प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। महापौर प्रमिला पांडेय घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय कार्यालय में काफी कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। कमरों में धुआं अधिक होने के कारण नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो अलमारियों में रखी फाइलें जली हैं। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी और अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। आग लगने पर बागी पार्षद ने उठाए सवाल वहीं बागी पार्षद विकास जायसवाल ने आग की घटना पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय में दिन में आग लगना संदेह पैदा करता है। उन्होंने मांग की कि यह भी जांच हो कि हाल ही में मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशों के बाद जिन अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे और जिन ऑडिट फाइलों की जांच के आदेश दिए गए थे, कहीं उनसे जुड़ी फाइलें तो आग में जल नहीं गई हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जलभराव की समस्या से परेशान प्रगतिशील कर्मचारी संघ वहीं प्रगतिशील कर्मचारी संघ ने कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के थर्ड फ्लोर के कक्ष संख्या-301 में जलभराव और रिसाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, विद्युत व्यवस्था का तत्काल निरीक्षण एवं मरम्मत कराने की मांग की है। प्रगतिशील कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि कार्यालय में कई महीनों से जलभराव, सीलन और विद्युत व्यवस्था की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार सचिव को लिखित शिकायतें दी गईं है, लेकिन अब तक समस्या का कोई हल नहीं हो सका है। राकेश रावत ने जल्द से जल्द समस्या हल कराने की मांग उठाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहरण में 2-सगे भाई समेत पांच को दस-दस साल कैद:काकादेव में दोस्त के बेटे को किया था अगवा, तीन आरोपी बरी
    Next Article
    आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में महिला की मौत:संभल में मूसलाधार बारिश में ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment