Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा नगर निगम ऑफिस में लगी आग:टैक्स की कई फाइलें जलकर राख, बाहर भागे कर्मचारी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम कार्यालय में बुधवार सुबह करीब 10 बजे कमरा नंबर 101 में आग लग गई। सफाई के दौरान बिजली का स्विच ऑन करते ही चिंगारी निकली, जिससे पास रखे कागजों में आग लग गई। कागजों में आग लगने के बाद पास लगे पर्दे ने भी आग पकड़ ली। कुछ ही देर में कमरे से धुआं उठने लगा। कमरे में हरीपर्वत जोन का कार्यालय संचालित होता है और यहां टैक्स से संबंधित फाइलें रखी थी। आग की चपेट में आने से कई फाइलें और अन्य सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। धुआं उठता देख कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी कमरे से धुआं उठता देखकर नगर निगम के कर्मचारियों को आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर से बाहर निकल आए। इसी बीच आग तेजी से फैलने लगी और कमरे में रखी फाइलें भी इसकी चपेट में आ गईं। इनमें टैक्स से संबंधित कई महत्वपूर्ण फाइलें शामिल थीं। कमरे में रखा अन्य सामान भी आग से जल गया। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान कमरे में काफी पानी भर गया। करीब एक घंटे प्रभावित रहा कामकाज आग लगने के कारण नगर निगम कार्यालय का कामकाज करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके से रवाना हुई, जिसके बाद कर्मचारियों ने दोबारा कार्यालय में प्रवेश किया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। आग में जली फाइलों और अन्य सामान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल के प्रदर्शन से पहले LU कैंपस बना छावनी:परिसर में भारी पुलिस बल तैनात, PAC के 2 वाहन पहुंचे
    Next Article
    सहारनपुर में मस्जिद ढहाने पर राजभर का बयान:अम्बेडकरनगर में कहा- सपा-कांग्रेस के लोग अब फातिहा पढ़ रहे, नोटिस गई तब कहां थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment