Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मस्जिद ढहाने पर राजभर का बयान:अम्बेडकरनगर में कहा- सपा-कांग्रेस के लोग अब फातिहा पढ़ रहे, नोटिस गई तब कहां थे

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को अकबरपुर के सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने लोगों को समझाने के बजाय अपनी सेना का रंग बदल रहे हैं। सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के सवाल पर कहा कि मस्जिद को कोर्ट के आदेश पर ढहाया गया है। अब सपा-कांग्रेस के लोग वहां जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। लेकिन जब नोटिस जारी हुई थी, तब उस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने कहा कि अगर इतनी चिंता थी, तो नोटिस मिलने के समय ही उसका जवाब दिया जाना चाहिए था। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लेकिन अखिलेश यादव उन्हें अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपने लोगों को समझाना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं। राजभर ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सेना का रंग भी नीला है और सपा को उनसे अनुशासन सीखना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की नजर बहुजन समाज पार्टी के नीले झंडे और दलित वोटों पर है। राजभर ने अखिलेश यादव से अपने शासनकाल के फैसलों पर विचार करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समय में प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया गया। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के नाम पर बने जिलों के नाम भी बदले गए। उन्होंने महापुरुषों के नाम पर चल रही योजनाओं के नाम बदलने का भी आरोप लगाया। राजभर ने 2 जून की घटना और मायावती से जुड़े गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उस घटना को भी याद रखना चाहिए और सपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर विचार करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा नगर निगम ऑफिस में लगी आग:टैक्स की कई फाइलें जलकर राख, बाहर भागे कर्मचारी
    Next Article
    तेज रफ्तार बुलेट ने मां-बेटियों को मारी टक्कर:कौशांबी में 6 साल की बच्ची की मौत, 8 माह की बहन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment