Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी अमित पाठक गोंडा पहुंचे, सुरक्षा का जायजा लिया:पुलिस के साथ किया पैदल मार्च, कहा- अगर खराब किया माहौल तो होगी कड़ी कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    देवीपाटन रेंज आईजी अमित पाठक ने होली के त्योहार से पहले आज देर शाम गोंडा जिले के कर्नलगंज पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ अभिषेक और कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। आईजी पाठक ने बाजारों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को होली और होलिका दहन के दौरान देर रात तक पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने को कहा। अतिसंवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी के भी निर्देश दिए गए। आईजी ने गोंडा पुलिस को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। आईजी अमित पाठक ने बताया कि उन्होंने कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और होली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पूरे देवीपाटन रेंज में लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली और होलिका दहन का त्योहार मनाने की अपील की। आईजी ने चेतावनी दी कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर डीएम की मौजूदगी में दंगल का आयोजन:राजा पहलवान ने 'कलाजंग' दांव से श्यामू को चित किया
    Next Article
    उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला शव:अप्रैली में होनी थी बेटी की शादी, पति सऊदी में करते हैं नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment