Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आइटेल A100 प्रो रिव्यू:मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ₹8,999 में रफ यूज के लिए बजट फ्रेंडली फोन, बिना सिग्नल कॉल कर सकेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    टेक ब्रांड आइटेल ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन 'आइटेल A100 प्रो' लॉन्च किया है। यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आया है, जो कई महंगे फोन के साथ भी नहीं मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसमें क्या खास है... डिजाइन: पत्थर पर भी गिरने के बाद फोन सेफ रहेगा सबसे पहले बात करें इसके डिजाइन की तो, पहली नजर में फोन प्रीमियम नजर आता है। बैक पैनल पर टेक्स्चर है, जिससे हाथ में सॉलिड ग्रिप बनती है। फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है, यानी पत्थर पर भी गिरने के बाद ये सेफ रहेगा। पोर्ट्स और स्विच की बात करें, तो दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन्स हैं। ऊपर की तरफ आपको IR ब्लास्टर मिलता है, जिससे आप अपने घर का TV या एसी कंट्रोल कर सकते हैं। और हां, म्यूजिक लवर्स के लिए 3.5mm का ऑडियो जैक भी मौजूद है। डिस्प्ले: 90Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग, एप ओपनिंग अच्छी बात करें इसके डिस्प्ले की तो। यहां 6.6-इंच की बड़ी HD+ IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एप ओपनिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ मिलता है। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच है। बेजल्स साइड से तो पतले हैं, लेकिन नीचे की तरफ थोड़े चौड़े हैं, जो इस बजट में नॉर्मल है। इसमें आईफोन की तरह एक डायनैमिक बार भी है। यानी जब भी आप फोन चार्जिंग पर लगाएंगे, कोई कॉल या नोटिफिकेशन आएगा, तो ऊपर कैमरे के पास एक पॉप-अप खुलेगी, जो देखने में बहुत कूल लगती है। परफॉर्मेंस: यूनिसोक का T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर बात करें परफॉर्मेंस की तो इसमें यूनिसोक का T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। फोन 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में आता है। कंपनी ने इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' तकनीक दी है, जिससे वर्चुअल रैम की मदद से आप इसकी रैम को 8GB तक बढ़ा सकते हैं। A100 प्रो लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 गो एडिशन पर चलता है। गूगल के गो एप्स बहुत हल्के होते हैं, इसलिए कम रैम होने के बावजूद फोन हैंग नहीं होता, बहुत स्मूथ चलता है और आपकी बैटरी भी बचाता है। डेली यूज, सोशल मीडिया और नॉर्मल काम के लिए इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है। फोन में सबसे खास अल्ट्रालिंक टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फीचर से आप मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी बिना सिग्नल के कॉल कर पाएंगे। फोटोग्राफी: दिन की रोशनी में ठीक क्वालिटी कैमरे की बात करें तो बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बजट के हिसाब से यह एक बेसिक कैमरा है, जिससे आप दिन के उजाले में ठीक-ठाक फोटो खींच सकते हैं और वीडियो कॉलिंग का काम आराम से हो जाएगा। पावर बैकअप की बात करें तो, फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। बॉक्स में 10W का चार्जर है। नॉर्मल यूज पर यह बैटरी आराम से डेढ़ से दो दिन तक का बैकअप देती है। फाइनल वर्डिक्ट: मजबूत फोन चाहने वालों के लिए बेस्ट ₹8,999 की कीमत में आइटेल A100 प्रो उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें एक मजबूत, टिकाऊ और बिना टूटने-फूटने के डर वाला फोन चाहिए। मिलिट्री ग्रेड बॉडी, फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और बिना सिग्नल कॉल करने वाली तकनीक इसे इस बजट का पैसा वसूल फोन बनाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'धमाल 4' दूसरे दिन हिट साबित हुई या नहीं? सामने आए ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े
    Next Article
    Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जानिए किस दिन देंगे दस्तक

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment