Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu Kashmir Earthquake | बारामूला में देर रात भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता

    2 hours from now

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह एक हल्का भूकंप था, जिससे फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। विभाग के मुताबिक, भूकंप देर रात ठीक 2:00 बजे आया। इसका केंद्र (Epicenter) जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ की चेतावनी के बाद वापस भागा पाकिस्तानी घुसपैठिया लोगों में फैली घबराहट, प्रशासन की नज़रदेर रात जब अचानक धरती हिली, तो बारामूला और उसके आस-पास के इलाकों में लोग सहम गए। रात के समय आए इन झटकों के कारण स्थानीय निवासियों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया और कई लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए।राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में किसी के हताहत होने या किसी भी प्रकार की संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और घबराएं नहीं।इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में जमीन खरीद नीति से आसान होगी निवेश की राह, उद्योग जगत ने किया फैसले का स्वागत फरवरी में भी हिला था बारामूलाबता दें कि घाटी का यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले बीते फरवरी महीने में भी बारामूला जिले में भूकंप का एक तगड़ा झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई थी। उस समय भूकंप का केंद्र बारामूला का पट्टन इलाका था। हालांकि, उस दौरान भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच 7,754 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ की चेतावनी के बाद वापस भागा पाकिस्तानी घुसपैठिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment