Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर बिछ गई लाशें, मंजर देखकर कांप उठीं सांसें... शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत

    1 hour from now

    1

    0

    इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। एक खुले पिकअप ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे लोग जैसे ही हाईवे पर यू-टर्न लेने के लिए रुके, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप उछलकर विपरीत दिशा की लेन में जा गिरा और सामने से आ रहे दूसरे भारी ट्रक की चपेट में आ गया। दो ट्रकों के बीच सैंडविच बने इस वाहन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। इस रूह कंपा देने वाले हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मौके पर चीख-पुकार और बिखरे हुए खून को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंडांग स्यारिफ हिदायत ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय राजमार्ग पर हुई। सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक खुले पिकअप ट्रक में सवार थे। राजमार्ग पर यू-टर्न लेने के लिए डिवाइडर के पास वाहन की रफ्तार धीमी हुई और वह रुक गया। तभी पीछे से उसी दिशा में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हिदायत ने कहा, ‘‘टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक सामने वाली लेन में जा पहुंचा, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे फिर टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण पिकअप में सवार 12 से अधिक लोग सड़क पर जा गिरे।’’ पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इनमें कुछ को मामूली जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं जहां अधिक भार वाले वाहन, सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम और यातायात नियमों का सही ढंग से पालन न किया जाना अक्सर ऐसे घातक हादसों का कारण बनता है।Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाईलैंड: बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग, कम से कम 27 लोगों की मौत
    Next Article
    Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment