Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में धान रोपाई पर मौसम की मार:1.3 लाख हेक्टेयर लक्ष्य चुनौती, बारिश की कमी से किसान परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में अपर्याप्त बारिश और कमजोर मानसून के कारण धान की रोपाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों में नमी की कमी के चलते किसान रोपाई की गति नहीं बढ़ा पा रहे हैं। जिन किसानों के पास निजी सिंचाई के साधन हैं, वे नलकूपों के सहारे खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। हालांकि, लगातार बिजली कटौती के कारण सिंचाई महंगी और कठिन हो गई है। वहीं, जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा नहीं है, वे पूरी तरह मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं और अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. पीकेकनौजिया ने सोमवार 13 जुलाई सुबह करीब 9:30 बजे बताया कि इस वर्ष जनपद के लिए धान रोपाई का लक्ष्य 1.3 लाख हेक्टेयर रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष अयोध्या में धान रोपाई का लक्ष्य 1.13 लाख हेक्टेयर था, जिसके मुकाबले किसानों ने 1.8 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई की थी। डॉ. कनौजिया ने बताया कि किसान लगातार रोपाई कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित वर्षा न होने से कार्य की गति धीमी बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो रोपाई पर और प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इस बीच, कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत तथा न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 6.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कुमारगंज क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखें और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सिंचाई प्रबंधन करें। अच्छी बारिश होने पर ही धान रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग की पिटाई, दरोगा संतोष राय पर हाईकोर्ट सख्त:बाराबंकी में SP से 10 दिन में मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
    Next Article
    ‘मां मुझे माफ करना… उसके बिना नहीं जी सकता’:झांसी में युवक ने स्टेट्स लगाकर सुसाइड किया,3 दिन बाद पटरी पर मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment