Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ की चेतावनी के बाद वापस भागा पाकिस्तानी घुसपैठिया

    1 hour from now

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। यहां भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल के मुस्तैद जवानों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाकर वापस खदेड़ दिया। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को बीएसएफ के जवानों ने हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में सीमा पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी। वहां एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे वहीं रुकने की चेतावनी दी।बीएसएफ के जवानों की चेतावनी को अनसुना करते हुए वह घुसपैठिया लगातार सीमा पर लगी बाड़ की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद, सतर्क जवानों ने स्थिति को भांपते हुए चेतावनी के तौर पर कुछ गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनते ही घुसपैठिया घबरा गया और तुरंत वापस पाकिस्तानी सीमा की तरफ भाग गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jammu Kashmir Earthquake | बारामूला में देर रात भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता
    Next Article
    लाडकी बहिन योजना में वित्तीय अनियमितता: कैग ने उजागर किया 3,541 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment