Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दाऊजी मेले का दंगल खत्म:नेपाल के देवा थापा ने जीती 1 लाख की कुश्ती, 7.11 लाख की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल मंगलवार की मध्य रात्रि को खत्म हो गया। अंतिम दिन अखाड़े में देश-विदेश से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच और ताकत का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों के साथ छह दिन का यह दंगल पूरा हुआ। नेपाल के काठमांडू से आए देवा थापा और हिमाचल के नवीन पहलवान के बीच एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जिसमें देवा थापा ने नवीन पहलवान को हराकर यह कुश्ती अपने नाम कर ली। महिला पहलवानों की भी हुई कुश्तियां महिला पहलवानों के मुकाबलों में हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशु पहलवान को हराकर 41 हजार रुपये की कुश्ती जीती। दिल्ली की नीलम पहलवान ने बरेली की नेहा पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। पलवल की कोमल पहलवान ने दिल्ली की काजल पहलवान को हराकर 31 हजार रुपये का मुकाबला जीता। गाजियाबाद की अंजू पहलवान और दिल्ली की बबीता पहलवान के बीच 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। सबसे बड़ी इनामी कुश्ती 7 लाख 11 हजार रुपये की थी। इसमें काराव गढ़ी के भारत केसरी उमेश पहलवान और ईरान के मिर्जा पहलवान आमने-सामने आए। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच दिखाए, लेकिन यह मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। 5 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती नोएडा के भारत केसरी करुआ गुर्जर और कानपुर के अविनायक पहलवान के बीच हुई, यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इसके अलावा पलवल, हरियाणा के भारत केसरी मलंग पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान के बीच 3 लाख 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती हुई। यह मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। दंगल को सफल बनाने में संयोजक विपुल गौड़, अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले और दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा की खास भूमिका रही। संदीप जादौन, अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर और कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा भी इसमें शामिल थे। कुश्तियों में मुकेश पहलवान, तरुण पहलवान, नवल उस्ताद और एनआईएस कोच तेजबहादुर ने रेफरी की भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गोली से घायल व्यवसायी की 12-दिन बाद मौत:सुसाइड के लिए खुद को मारी थी गोली, ट्रामा में हुआ था ऑपरेशन
    Next Article
    आज 15 इलाकों में रहेगा बिजली का शटडाउन:कानपुर सेन्ट्रल और स्टेशन के आसपास क्षेत्रों में मरम्मत का होगा काम, 35 कर्मचारी फील्ड पर रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment