Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में राखी बंधवाने जा रहे युवक से मारपीट:बचाने पहुंची बहन पर भी हमला, युवती गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात राखी बंधवाने जा रहे एक युवक से कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। भाई की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंची बहन पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर इलाके का है। यहां शिवशंकर की बेटी अर्चना से उसके भाई का एक दोस्त हर साल राखी बंधवाने आता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह राखी बंधवाने अर्चना के घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कलौलीतीर के कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना शिवशंकर के घर के पास हुई। भाई के साथ मारपीट की जानकारी होने पर अर्चना उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में मौजूद अर्चना के पिता शिवशंकर ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले युवक दबंग किस्म के हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी से राखी बंधवाने हर साल आने वाले उसके भाई के दोस्त के साथ युवकों ने मारपीट की। जब बेटी उसे बचाने पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सदर कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने चलाया ई-रिक्शा:कार्यकर्ता के रिक्शे में बैठकर एक किमी तक गए, बोले- कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए अंबेडकरनगर की 5 खबरें:मंत्री OP राजभर ने रोडवेज बस में सफर किया, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment