Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज ताजमहल का दीदार करेंगी थाईलैंड की राजकुमारी:सुबह 10 बजे पहुंचेंगी ताज, इसके बाद आगरा किला देखने जाएंगी, मुगल होटल में किया नाइट स्टे

    13 hours ago

    1

    0

    थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना आज ताजमहल का दीदार करेंगी। वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 बजे ताज पहुंचेंगी। इसके बाद आगरा किला घूमने जाएंगी। दोनों विश्वदाय स्मारकों को देखने के लिए थाईलैंड की राजकुमारी मंगलवार शाम को ही आगरा पहुंच चुकी थीं। उन्होंने होटल आईटीसी मुगल में नाइट स्टे किया और होटल अमर विलास में डिनर किया था। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे मंगलवार शाम लगभग 4 बजे जोधपुर से आगरा पूरे प्रोटोकॉल के साथ पहुंची। खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल पहुंचा था। यहां उन्होंने नाइट स्टे किया। बुधवार को वह लगभग सुबह 10 बजे के करीब ताजमहल देखने जाएंगी। आगरा किला देखने के बाद रवाना हो जाएंगे। जयपुर और जोधपुर में 3 दिन घूमी राजकुमारी आगरा से पहले राजकुमारी शनिवार को जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल पहुंचीं. उन्होंने महल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को करीब से निहारा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका भ्रमण हुआ, जिसमें पर्यटकों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और मानसिंह महल को निहारा. अरावली पहाड़ियों की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य तथा केसर क्यारी की बागवानी व्यवस्था की जमकर सराहना की. राजकुमारी काफी प्रभावित हुईं और महल की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की परंपराओं को बहुत उपयोगी बताया। राजकुमारी ने सोमवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेहरानगढ़ किले और जसवंत थड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान राजकुमारी किले की स्थापत्य कला और शौर्य देखकर अभिभूत हो गईं। शाम को उन्होंने सर्किट हाउस रोड स्थित एक शोरूम का दौरा किया, जहां स्वयं के लिए आभूषण खरीदे। सोमवार दोपहर उम्मेद भवन में लंच करने के बाद राजकुमारी जसवंत थड़ा पहुंचीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI खतरनाक स्तर पर, 286 दर्ज:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सुबह-शाम ठंडी हवाएं जारी
    Next Article
    डीएलएड प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरण शुरू:परीक्षा नियामक प्राधिकारी का निर्देश, डायट को डिजीशक्ति वेब पोर्टल से जोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment