Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएलएड प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरण शुरू:परीक्षा नियामक प्राधिकारी का निर्देश, डायट को डिजीशक्ति वेब पोर्टल से जोड़े

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। संबंधित जनपद अपने डीएलएड संस्थानों को डिजीशक्ति वेब पोर्टल से जोड़ें। उन्हें यूजर आईडी व पासवर्ड दें और अभ्यर्थियों का विवरण ऑनलाइन फीड करें। योजना से उत्तर प्रदेश के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में पंजीकृत छात्र लाभान्वित होंगे।निर्देशों के अनुसार, केवल डीएलएड बैच 2023 एवं उसके बाद के बैचों के प्रशिक्षुओं का डेटा ही पोर्टल पर अपलोड होगा। बैच 2023 से पूर्व के डेटा को न तो संस्थान अपलोड करेंगे और न ही जनपद स्तर पर स्वीकृत होगा। अभ्यर्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर ही यूनिक आईडी माना जाएगा, जिसके आधार पर विवरण फीड किया जाएगा।डीएलएड बैच 2024 के अभ्यर्थियों का डेटा पहले ही जनपदों को भेजा जा चुका है। पोर्टल पर अपलोड के बाद जनपद स्तर से अनुमोदन से पूर्व मूल प्रवेश डेटा से मिलान अनिवार्य होगा। इस योजना से पात्र प्रशिक्षुओं को टैबलेट उपलब्ध कराकर डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाने का लक्ष्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज ताजमहल का दीदार करेंगी थाईलैंड की राजकुमारी:सुबह 10 बजे पहुंचेंगी ताज, इसके बाद आगरा किला देखने जाएंगी, मुगल होटल में किया नाइट स्टे
    Next Article
    कानपुर में बड़ा वेटलैंड पार्क बनाया जाएगा:150 प्रजाति की पक्षियों के लिए सजाया जा रहा, राजस्थान के 'भरतपुर' की तर्ज पर बनेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment