Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI खतरनाक स्तर पर, 286 दर्ज:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सुबह-शाम ठंडी हवाएं जारी

    13 hours ago

    1

    0

    संभल में घने कोहरे से राहत मिलने के बाद अब खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जिले का AQI 286 दर्ज किया गया, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से हानिकारक माना जाता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम लोग अभी भी ठिठुर रहे हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। देखें, 3 तस्वीरें… मंगलवार को AQI 310 दर्ज किया गया था। ब्लॉक जुनावई के मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंगलवार को घना कोहरा था, हालांकि बुधवार को भी धुंध बनी रही। पूरे जनपद में दृश्यता सामान्य दर्ज की गई है। सुबह-शाम की ठंड के कारण जनजीवन अभी भी प्रभावित है। लोग रोडवेज बसों में यात्रा करने से बच रहे हैं। पिछले 20 दिनों में तीन बार बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जबकि गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। सुबह 8 बजे संभल, चंदौसी, असमोली, नरौली, सिरसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, जुनावई और रजपुरा का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली ट्रेन 2 घंटे की देरी से चल रही है। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन भी लगभग एक घंटा देरी से पहुंचेगी। घने कोहरे के कारण रद्द की गई बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर मेमू ट्रेन अभी तक बहाल नहीं की गई है। स्थानीय निवासी मौ. रेहान ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से मौसम में सुधार हुआ है। सुबह-शाम थोड़ी ठंड रहती है, लेकिन दिन में धूप निकलने से कारोबार और जनजीवन सामान्य हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 'फिट फैसिलिटी', 'फिट पर्सन' के आवेदन शुरू:किशोर न्याय अधिनियम के तहत मान्यता प्रक्रिया जारी
    Next Article
    आज ताजमहल का दीदार करेंगी थाईलैंड की राजकुमारी:सुबह 10 बजे पहुंचेंगी ताज, इसके बाद आगरा किला देखने जाएंगी, मुगल होटल में किया नाइट स्टे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment