Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खान के समर्थन में सपा सांसद का बयान:रामशिरोमणि गोंडा में बोले- सरकार ज्यादती कर रही, पैन कार्ड मामले में कोर्ट से राहत मिलना पार्टी और जनता की जीत

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा पहुंचे श्रावस्ती से सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने आजम खान के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आजम खान और उनके बेटे के खिलाफ गलत कार्रवाई की और बिना पुख्ता सबूत के मुकदमे दर्ज कराए। सांसद का बयान शनिवार देर शाम का है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया। सांसद ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हें परेशान किया गया। पैन कार्ड मामले में कोर्ट से मिली राहत को उन्होंने भाजपा की कथित साजिश की नाकामी और समाजवादी पार्टी की जीत बताया। आजम खान को बताया पार्टी का वरिष्ठ नेता राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के बहुत वरिष्ठ नेता हैं। उनके साथ भाजपा सरकार अन्याय और अत्याचार कर रही है। सरकार ने उनके खिलाफ कई तरह के मुकदमे दर्ज कराए हैं, जबकि जांच के बाद ही ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। पैन कार्ड मामले में कार्रवाई पर उठाए सवाल सांसद ने कहा कि पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे को जेल भेजना गलत था। उनके मुताबिक, जब मामला कोर्ट के संज्ञान में आया तो अदालत ने इसे खारिज किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि आजम खान को हुई सात साल की सजा निरस्त की गई। बोले- आजम खान कोई चोर नहीं हैं सपा सांसद ने कहा कि आजम खान पर भैंस चोरी, आयकर और अन्य मामलों से जुड़े मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गलत लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सही लोगों को जेल भेजना चाहती है। सरकार को पहले जांच कराकर पुख्ता सबूत जुटाने चाहिए और फिर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। इसे जनता और सपा की जीत बताया राम शिरोमणि वर्मा ने कोर्ट से मिली राहत को जनता और समाजवादी पार्टी की जीत बताया। उन्होंने इसे आजम खान की ईमानदारी की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा की साजिश नाकाम हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल की जेल से कैदी फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट:महाराजगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा, डोल्पा जेल की दीवार तक सुरंग खोदकर भागे हैं 6 कैदी
    Next Article
    21 पंचायतों में टाइड फंड दूसरे कामों पर खर्च:सीडीओ की जांच में पुष्टि के बाद सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो ने नहीं दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment