Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बोर्ड एग्जाम के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन शुरू:पहले दिन 130 कॉल आईं, एक्सपर्ट्स बोले- सोशल मीडिया से दूर रहें

    4 hours ago

    1

    0

    बोर्ड एग्जाम के दौरान डेडिकेशन से पढ़ाई करने के लिए कुछ बेसिक टिप्स की जरूरत हैं। एग्जाम के बीच बेहतर होगा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें और आंसर लिखने के दौरान संतुलन ही बेहतर प्रदर्शन का मंत्र हैं। ये कहना इंग्लिश एक्सपर्ट वंदना तिवारी का। सोमवार को वो बोर्ड एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब हेल्पलाइन नंबर पर दे रही थीं। इस दौरान कुल 130 कॉल्स का जवाब एक्सपर्ट्स ने दिया। इस बीच लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार की अगुवाई में विज्ञान चेतना हेल्पलाइन का भी आगाज हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भी स्टूडेंट्स को प्रेरित करते हुए कहा- परीक्षा जीवन की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, तनावमुक्त रहकर सकारात्मक दृष्टिकोण, संतुलित दिनचर्या और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए। यह हेल्पलाइन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रही, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। लखनऊ और लखीमपुर से आई सबसे ज्यादा कॉल प्रदीप कुमार ने बताया- लगभग 130 कॉल प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 55% समस्याओं का समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। सर्वाधिक कॉल लखनऊ और लखीमपुर खीरी जनपद से प्राप्त हुए, जिनकी संख्या लगभग 25 से 30 रही, जबकि सीतापुर और हरदोई जनपद से लगभग 15 से 20 कॉल प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त रायबरेली, उन्नाव, झांसी, मुरादाबाद, कानपुर देहात सहित दूरस्थ जनपदों के स्टूडेंट्स ने भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। केमिस्ट्री टिप्स •विगत 10 वर्षों के प्रश्न-पत्रों को अपनी अभ्यास कॉपी में हल करके नियमित अभ्यास करना। • बुनियादी अवधारणाओं, परिभाषाओं व सूत्रों को लिख कर अभ्यास करें। • सभी नाम अभिक्रियाओं का लिख- लिख कर नियमित अभ्यास करें। • सभी रासायनिक समीकरणों को "क्या होता है जब" और "कैसे प्राप्त करेंगे" के आधार पर तैयार करें। • संपूर्ण पाठ्यक्रम को अंकवार विभाजन के अनुसार तैयार करें। • उत्तर लिखते समय, समीकरणों, सूत्रों में अलग-अलग रंगों के पेन का उपयोग करें। • कार्बनिक यौगिक को बनाने की विधियों और उनकी रासायनिक समीकरणों को चार्ट पर लिख कर तुलनात्मक अध्ययन करें। • संक्षिप्त नोट्स पर विशेष ध्यान दें। • स्वयं को शांत व आश्वस्त रखें। फिजिक्स टिप्स • वर्ष भर की पढ़ाई का बार-बार रिवीजन करें। • रे डायग्राम और सर्किट डायग्राम का अभ्यास करें। • फार्मूला डेरिवेशन को लिखकर अभ्यास करें । • सूत्रों और मात्रकों को याद करें । • प्रश्नों को स्टेप बाय स्टेप हल करें और अंत में मात्रक अवश्य लिखें। • विगत 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें। इन एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स को दी टिप्स रसायन विज्ञान विशेषज्ञ के रूप में डॉ. दिनेश कुमार, भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ सौरभ प्रताप सिंह, जीव विज्ञान विशेषज्ञ दीप्ति विश्वकर्मा, अंग्रेजी विषय विशेषज्ञ वंदना तिवारी और गणित विशेषज्ञ पवन कुमार तिवारी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU कुलपति-डीन के खिलाफ FIR की मांग:मजार तोड़ने की शिकायत, बुलडोजर चढ़ाने की धमकी देने का आरोप लगाया
    Next Article
    आजम खान से मिलने पहुंचीं तंजीन फातिमा और यूसुफ मलिक:बोले- जेल में ठीक नहीं तबीयत, 2027 में बनेगी सपा की सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment