Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में घाघरा की बाढ़ में 3 भैंसे लापता:बुजुर्ग दंपती 1 महीने से कर रहा तलाश, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ की सगड़ी तहसील में घाघरा नदी की बाढ़ से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सड़कों पर पानी भरा है। बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसी बाढ़ ने भगवानी देवी और उनके पति की रोजी-रोटी का सहारा भी छीन लिया। करीब एक महीने पहले बाढ़ शुरू होने के दौरान भगवानी देवी के पति तीन भैंसों को चराने के लिए निकले थे। खाना खाने के लिए कुछ देर के लिए वहां से गए। लौटकर आए तो तीनों भैंसें गायब थीं। भैंसें बाढ़ के पानी में डूब गईं या किसी ने चोरी कर लीं, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। बुजुर्ग दंपती पिछले एक महीने से अपनी तीनों भैंसों को तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। दूध बेचकर चलता था घर भगवानी देवी ने बताया कि भैंसों का दूध बेचकर ही परिवार का खर्च चलता था। तीनों भैंसों के गायब होने के बाद घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से भैंसों को खोजने में मदद की मांग की है। बाढ़ से कई गांवों में परेशानी सगड़ी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है और पशुओं के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो गया है। बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत हो रही है। बेलहिया ढाला के पास करीब 10 साल पहले बना पुल भी बह चुका है। इसके चलते लोग पानी के बीच से होकर घर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण यहां नया पुल बनवाने की मांग कर रहे हैं। 7 हजार राशन किट बांटी गईं बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से राहत सामग्री भी बांटी जा रही है। सोमवार 14 सितंबर को प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने डीएम रविंद्र कुमार के साथ सगड़ी क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को राहत सामग्री बांटी। प्रशासन के मुताबिक सगड़ी क्षेत्र में करीब 7 हजार राशन किट बांटी गई हैं। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को सक्रिय कर राहत और व्यवस्थाओं को बेहतर रखने का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 32°C:धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही,20 सितंबर से बारिश के आसार
    Next Article
    नवविवाहिता से तमंचे की नोक पर 7.05 लाख की लूट:फर्रुखाबाद के इस्माइलपुर सिरौली में हुई घटना, 2 पर आरोप; एक हिरासत में हिरासत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment