Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड:वाराणसी में जलभराव पर पहली बड़ी कार्रवाई, पंप बंद रखने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में जलभराव को लेकर पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उन पर चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी के पंप समय पर नहीं चलाने का आरोप है। इससे भारी बारिश के दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। मंत्री ने कहा कि जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। 3 और 4 सितंबर को पंप बंद रखने का आरोप निलंबन आदेश के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर 2026 को चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी के पंप बंद रखे गए। आरोप है कि पंपों का समय से संचालन नहीं हुआ। भारी बारिश के दौरान इससे सीवर लाइनों पर दबाव बढ़ गया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैकफ्लो रोकने की कार्ययोजना भी नहीं बनाई पवन कुमार गुप्ता पर चौकाघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन में नदी के बैकफ्लो को रोकने के लिए जरूरी गेट और बैरियर लगाने की कार्ययोजना तैयार नहीं करने का भी आरोप है। इसमें आगणन भी शामिल था। आदेश में कहा गया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई। इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और उदासीनता माना गया है। निलंबन के साथ विभागीय जांच पवन कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के वाराणसी निर्माण खंड से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय मुख्य अभियंता (कानपुर क्षेत्र), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कानपुर से संबद्ध किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के तहत विभागीय जांच भी शुरू की गई है। मुख्य अभियंता (क्रय), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान जताई थी नाराजगी वाराणसी में जलभराव के निरीक्षण के दौरान मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जलभराव से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही थी। इसी के बाद चौकाघाट पंपिंग स्टेशन और गोइठहां एसटीपी में पंप संचालन में लापरवाही के मामले में यह कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी ससुर की हत्या से पहले बहू ने गूगल किया:पूछा-मर्डर सुसाइड कैसे दिखेगा; बेटे-बहू, सुपारी किलर की 1000 पेज की कॉल डिटेल
    Next Article
    बदायूं में अवैध दबिश देने पर 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड:दो दिन तक अफसरों से मामला छिपाए रहे थाना प्रभारी, SSP के पास पहुंचे पीड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment