Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

    1 hour from now

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 14 सितंबर अमेरिका के टेक्सास में जी20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक से इतर क्वाड ईंधन सुरक्षा फोरम की पहली बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद मई में नयी दिल्ली में ईंधन सुरक्षा फोरम की घोषणा की गई थी। इसका मकसद इस समूह को भविष्य में ऊर्जा से जुड़े झटकों से बचाना था।अमेरिकी ऊर्जा विभाग में उपमंत्री जेम्स पी डैनली ने सोमवार को कहा, “इस हफ्ते टेक्सास में ‘क्वाड ईंधन सुरक्षा फोरम’ की बैठक होगी, जो इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है; यह इस बात का सबूत है कि हम पूरे क्षेत्र में भविष्य के लिए ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा विषय है, जिस पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। और ऑस्ट्रेलिया, भारत तथा जापान जैसे सहयोगियों के लिए, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति में आई रुकावटें उनके आर्थिक विकास या लोगों की खुशहाली एवं समृद्धि में बाधा न बनें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC के 20 बागी सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा से पहलेजॉइन करेंगे बीजेपी? सामिक भट्टाचार्य ने दावों को नकारा
    Next Article
    बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment