Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय:3.20 लाख की यूनिट पर मिलेगा 1.28 लाख रुपए अनुदान; ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रहा है। योजना के तहत मधुमक्खी पालन यूनिट लगाने वाले किसानों को लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि आठ-फ्रेम वाले 50 बक्सों की एक मधुमक्खी पालन यूनिट लगाने में करीब 3.20 लाख रुपए खर्च होंगे। योजना के तहत लाभार्थी को लागत का 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। फिलहाल जिले को ऐसी दो मधुमक्खी पालन यूनिट स्थापित कराने का लक्ष्य मिला है। पेड़ों के पास या घर में भी लगा सकते हैं यूनिट मधुमक्खी पालन यूनिट पेड़ों के आसपास या घर पर भी स्थापित की जा सकती है। इससे किसान शहद का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए जागरूक और तैयार किया जा रहा है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ अधिकारी के मुताबिक योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा किसानों को मधुमक्खी पालन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। फसलों के परागण से उत्पादन भी बढ़ेगा मधुमक्खी पालन से किसानों को शहद के जरिए अतिरिक्त आय मिलेगी। इसके साथ ही मधुमक्खियां फसलों के परागण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। मधुमक्खी पालन पर्यावरण के लिए भी उपयोगी माना जाता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती विभाग का मानना है कि मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेंगी। योजना के जरिए किसानों के लिए आय का नया जरिया तैयार करने और उन्हें छोटे उद्यमी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में किसान परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी:तमंचे के बल पर नकदी-गहने उठा ले गए थे, कोर्ट ने 8 साल की सजा सुनाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा का जलस्तर घटा:चित्रकूट डिप से हटा बाढ़ का पानी: फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर फिर शुरू हुआ आवागमन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment