Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दरोगा और सिपाही सस्पेंड:बीट में बिक रही थी हिरोइन, SSP ने विभागीय जांच के आदेश दिए

    21 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में मादक पदार्थों की बिक्री रोकने में लापरवाही बरतने पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार शाम हल्का बीट प्रभारी उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव और बीट आरक्षी विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापार पुलिया के पास वीरू सोनकर को 50 पुड़िया अवैध हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। बीट क्षेत्र में गश्त और निगरानी में मिली लापरवाही जांच में सामने आया कि जिस क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार हुआ, वह उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव और बीट आरक्षी विकास कुमार के जिम्मे था। प्रथम दृष्टया पाया गया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण, गश्त और प्रभावी निगरानी नहीं की। इसी लापरवाही के चलते क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के हौसले बढ़े। एसएसपी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मिले कानपुर सांसद रमेश अवस्थी:कानपुर संगठन मजबूत करने पर मंथन, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने के दिए निर्देश
    Next Article
    लोकबंधु- नवजात मौत मामले में सिर्फ संविदा स्टाफ पर कार्रवाई:जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, डॉक्टर को नोटिस देकर खानापूर्ति का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment