Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मिले कानपुर सांसद रमेश अवस्थी:कानपुर संगठन मजबूत करने पर मंथन, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने के दिए निर्देश

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा के नई दिल्ली के राष्ट्रीय ऑफिस में हुई। इस दौरान कानपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन की मौजूदा गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गांव, मोहल्लों और बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संपर्क ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और जनता के बीच पार्टी की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने पर जोर दिया। योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनी सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि बैठक में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता गांव, मोहल्लों और बूथ स्तर पर लगातार सक्रिय रहें। रमेश अवस्थी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को कानपुर में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कानपुर में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाते हुए आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सफल बनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व IPS बीपी अशोक बोले- चांटे मारना कानूनन गलत:कहा- SSP मेरठ को फिर ट्रेनिंग लेने की जरूरत
    Next Article
    आजमगढ़ में दरोगा और सिपाही सस्पेंड:बीट में बिक रही थी हिरोइन, SSP ने विभागीय जांच के आदेश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment