Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 178 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:190 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के विकास खण्ड मार्टिनगंज में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं। उन जोड़ों की बड़ी संख्या में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 190 जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें से 178 जोड़े उपस्थित रहे जिनका सामूहिक विवाह कराया गया। जिन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। प्रति जोड़ों पर ₹100000 से अधिक किया गया खर्च मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रति जोड़ो पर एक लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिसमें विवाहोपरान्त कन्या के खाते में 60 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है। इस सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ों को 25 हजार रुपये का 26 सामान जिसमें 5 साड़ी का सेट, चुनरी, दूल्हे को पैन्ट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, दीवाल घड़ी, प्रेसर कुकर, कढ़ाई, 8 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, ट्रॉली बैग, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 40 ग्राम चांदी की जोड़ी पायल, 10 ग्राम बिछिया समेत अन्य सामान सम्मलित हैं। जबकि इस कार्यक्रम में आयोजन के दौरान 15000 रुपये खाने-पीने, टेन्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं के आयोजन में व्यय किये जाते हैं। इस सामूहिक विवाह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का वैवाहिक संस्कार कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 190 जोड़ों का विवाह होना था जिसमें 178 जोड़े उपस्थित हुए जिनका विवाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में लिंक एक्सप्रेस-वे पर भूमि अधिग्रहण, किसानों का प्रदर्शन:विरोध में DM को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग
    Next Article
    पीलीभीत में ग्रंथी पर हमले की मास्टरमाइंड पत्नी गिरफ्तार:प्रेमी और नौकर के साथ मिलकर रची थी साजिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment