Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में ग्रंथी पर हमले की मास्टरमाइंड पत्नी गिरफ्तार:प्रेमी और नौकर के साथ मिलकर रची थी साजिश

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्रंथी पर जानलेवा हमले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में ग्रंथी की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया यह घटना 1 मार्च की शाम को रम्पुरा कोन स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथी हरविंदर सिंह के साथ हुई थी। जब वे घर से गुरुद्वारे लौट रहे थे, नदहा पुलिया के पास उन पर नुकीले औजार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हरविंदर सिंह को पहले जिला अस्पताल और फिर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के अगले दिन, 2 मार्च को ग्रंथी की पत्नी गुरजीत कौर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हालांकि, पुलिस की गहन जांच और सर्विलांस के आधार पर सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि गुरजीत कौर का गांव के ही कुलदीप सिंह से अवैध संबंध था। वारदात को अंजाम दिया हरविंदर सिंह को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हमले की योजना बनाई थी। 1 मार्च को कुलदीप सिंह ने अपने नौकर राकेश के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपी - गुरजीत कौर, कुलदीप सिंह और राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल पवन पांडेय ने पुष्टि की है कि जानलेवा हमले के आरोप में पत्नी समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश है, और कोतवाली में लोगों की भीड़ जमा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 178 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:190 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
    Next Article
    Rajpal Yadav Vs Sonu Sood: जब मदद का हाथ बढ़ाया तो दिखा दी अकड़... अब पैपराजी के सामने सोनू सूद से गले मिले राजपाल यादव और फिर...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment