Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 23 अगस्त को UPSSSC की परीक्षा:15 केंद्रों पर 6888 अभ्यर्थी शामिल होंगे, CCTV-बायोमेट्रिक से निगरानी

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 6888 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक की। उन्होंने कहा- परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CCTV और बायोमेट्रिक से होगी निगरानी डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मी और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष पुलिसकर्मी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर बिजली की निर्बाध व्यवस्था के साथ जरूरत पड़ने पर जनरेटर की व्यवस्था रखने को भी कहा गया है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 के प्रावधान लागू रहेंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और कॉपीयर की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। हर केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को 23 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपने केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए साइनेज भी लगाए जाएंगे। लापरवाही पर होगी कार्रवाई डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में UPSSSC के सदस्य सुबाष सिंह बघेल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने परीक्षा के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉप 10 के अपराधी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क:मकान के दरवाजे पर लगाई गई सील, 2016 से 2024 तक 13 गंभीर मुकदमों में है आरोपी
    Next Article
    शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन:अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की लंबित मांगों पर की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment