Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sri Lanka के पूर्व मंत्री Keheliya Rambukwella दो मामलों में गिरफ्तार, मिली जमानत

    2 hours from now

    1

    0

    श्रीलंका में भ्रष्टाचार और साजिश के आरोपों में पूर्व मंत्री केहेलिया रामबुकवेला को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने यह जानकारी दी। रिश्वत या भ्रष्टाचार आरोप अन्वेषण आयोग (सीआईएबीओसी) ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को उसने पूर्व मीडिया और स्वास्थ्य मंत्री रामबुकवेला को दो अलग-अलग मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया।सीआईएबीओसी के अनुसार, एक मामला तब का है जब रामबुकवेला जनसंचार मंत्री थे और उन्होंने सरकारी श्री लंका रूपवाहिनी कॉर्पोरेशन में मान्य कर्मी संख्या से ज़्यादा, छह कर्मचारियों की कथित तौर पर भर्ती की थी। दूसरा मामला कैंडी साम्राज्य के आखिरी सिंहली राजा, श्री वीरा पराक्रम नरेंद्रसिंघा के महल से संदकदा पहाना (मूनस्टोन) नामक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पुरातात्विक कलाकृति की चोरी की जांच में कथित दखल देने से जुड़ा है। हालांकि बाद में, कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट ने पूर्व मंत्री को दोनों मामलों में पांच-पांच लाख श्रीलंकाई रुपये की दो जमानतों पर रिहा कर दिया।रामबुकवेला को पहले भी अलग-अलग मामलों में तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। फरवरी 2024 में, उन्हें तब गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भारतीय ऋण सुविधा का इस्तेमाल करके घटिया दवाएं खरीदने के लिए कथित रूप से फर्जीवाड़ा किया था।। मई 2025 में, उन्हें मंत्रालय के कर्मचारियों की कथित तौर पर गैर-कानूनी भर्ती करने और राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।जून 2025 में धनशोधन एवं बिना घोषित संपत्ति के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश मंत्री S Jaishankar ने Singapore में नए Chancery Complex की आधारशिला रखी
    Next Article
    Adiala Jail में Imran Khan से मिलीं पत्नी और बहन, Pakistan SC के आदेश से हुआ 9 महीने बाद मिलन संभव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment