Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में नाले में डूबे दो भाई:एक-दूसरे को बचाने में हुई मौत, 4-4 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

    49 minutes ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के केवड़ा गांव के सीमावर्ती नाले में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे खेत की ओर जा रहे दो चचेरे भाइयों की नाला पार करते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नाले से बरामद कराया। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा है। पैर फिसलने से नाले में गिरा किशोर मृतकों की पहचान केवड़ा गांव निवासी 12 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र कुन्नेलाल और 25 वर्षीय संजय पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार को किसी काम से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें नाला पार करना था। नाला पार करते समय अचानक सुरेंद्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। सुरेंद्र को डूबता देख संजय उसे बचाने के लिए नाले में उतर गया। बचाने के प्रयास में युवक भी डूबा पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण संजय भी अपना संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और अन्य विधिक कार्रवाई के लिए रामपुर मथुरा थाना भेज दिया। परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी प्रशासन की ओर से बताया गया कि दोनों मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत कोष से उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार चार-चार लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि दिलाई जाएगी। इसके लिए लेखपाल और राजस्व टीम को आवश्यक दस्तावेज तैयार कर बुधवार को ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संस्कार भारती ने कजरी महोत्सव का आयोजन किया:पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग, 'पिया मेंहदी मंगा द' की रही धूम
    Next Article
    सहारनपुर में पेयजल गुणवत्ता जांच होगी अब और सख्त:नगरायुक्त ने लैब अपग्रेड कर बैक्टीरियोलॉजी जांच के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment