Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कार भारती ने कजरी महोत्सव का आयोजन किया:पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग, 'पिया मेंहदी मंगा द' की रही धूम

    48 minutes ago

    1

    0

    बस्ती में बुधवार दोपहर संस्कार भारती इकाई ने कजरी महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, बस्ती इकाई की अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी और केडी पब्लिक स्कूल बस्ती की डायरेक्टर मधु चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद संस्कार भारती के सदस्यों ने ध्येय गीत का सामूहिक गायन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने कजरी महोत्सव की प्रासंगिकता और संस्कार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकगीत हमारी लोक परंपराओं के अभिन्न अंग हैं, जो हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं। महामंत्री डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने कजरी की प्राचीनता और इतिहास की जानकारी दी, साथ ही काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन सरिता शुक्ला ने किया। अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। केडी पब्लिक स्कूल के बच्चों अंशिका मिश्रा, विशेष और पीहू ने भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेमलता ने भी एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, लता सिंह, कमला वर्मा, जया कश्यप, उषा पांडे और प्रीति श्रीवास्तव ने कजरी गीतों की प्रस्तुति दी। 'पिया मेंहदी मंगा द मोती झील से जाके साइकिल से ना' जैसे पारंपरिक कजरी गीतों ने माहौल को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर अनन्या श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, मधुबाला, सच्चिदानंद, प्रतिभा शुक्ला, बबली, प्रमिला, मुस्कान और गरिमा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच मेडिकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल:एनडीआरएफ ने सिखाए बचाव और राहत के तरीके
    Next Article
    सीतापुर में नाले में डूबे दो भाई:एक-दूसरे को बचाने में हुई मौत, 4-4 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment